Multipurpose River Valley Project of India

multipurpose-river-valley-project-of-india

नमस्‍कार, दोस्‍तों, gkforyou.com आपके लिए Multipurpose River Valley Project of India अर्थात भारत की बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना से संबंधित Important General Knowledge questions and answer तथा GK Quiz प्रकाशित कर रहा हूं


भारत की बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना से संबंधित GK Questions सभी  परीक्षाओं में 1 से 2 प्रश्‍न जरूर देखने को मिलता है, इस आर्टिकल में उन प्रश्‍नों को शामिल किया गया है जो परीक्षाओं की दृष्टिगत महत्‍वपूर्ण व परीक्षाओं में बार-बार पूछे जा चुके हैं जैसे कि भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना कौन सी है,  Damodar Valley Project, Sardar Sarovar Project, कौन सी नदी घाटी परियोजना का निर्माण टेनेसी नदी घाटी परियोजना के आधार पर किया गया है, हीराकुंड परियोजना किस नदी पर  स्थित है, इत्‍यादि सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍नों को शामिल किया गया है ।

1.       भारत की प्रथम बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना का निर्माण किस नदी  पर किया गया था :
a.       गोदावरी
b.      कावेरी
c.       दामोदर
d.      कोयना


उत्‍तर-  c.       दामोदर

2.       भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना कौन सी है :
a.       दामोदर घाटी परियोजना
b.      भाखड़ा नांगल परियोजना
c.      हीराकुंड परियोजना
d.      चंबल घाटी परियोजना


उत्‍तर- b.      भाखड़ा नांगल परियोजना

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न: 
·       भाखड़ा नांगल परियोजना सतलज नदी  पर स्थित है ।
·       भाखड़ा नांगल परियोजना हरियाणा,पंजाब एवं राजस्‍थान  की संयुक्‍त परियोजना है
·       भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है।
·       भाखड़ा-नांगल परियोजना पर बनी झील का नाम गोविन्द सागर है जो की सिखों के 10वे  गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर रखा  गया  है।

3.      मचकुंड परियोजना किन दो राज्‍यों की संयुक्‍त परियोजना है :
a.       प‍.बंगाल एवं  उड़ीसा
b.       पं. बंगाल एवं  बिहार
c.      ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश
d.      कर्नाटक एवं  आंध्र प्रदेश


उत्‍तर- c.      ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश

विवरण:
·       मचकुंड परियोजना मचकुंड नदी  पर स्थित है ।


3.       मयूराक्षी परियोजना से भारत के किन दो राज्‍य लाभान्बित हो रहे हैं :
a.       बिहार एवं उत्‍तर  प्रदेश
b.      पं. बंगाल एवं असम
c.      पं. बंगाल एवं झारखंड
d.      झारखंड एवं  मध्‍य  प्रदेश


उत्‍तर- c.      पं. बंगाल एवं झारखंड

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       मयूराक्षी परियोजना मयूराक्षी नदी  पर स्थित है ।

4.       उकाई परियोजना किस नदी  पर‍ स्थित है :
a.      म.प्र. में  तापी नदी पर
b.      गुजरात में तापी नदी पर
c.      गुजरात में साबरमती नदी
d.      म.प्र. में नर्मदा नदी पर


उत्‍तर- b.      गुजरात में तापी नदी पर


5.      कौन सी नदी घाटी परियोजना का निर्माण टेनेसी नदी घाटी परियोजना के आधार पर किया गया है :
a.      दामोदर घाटी परियोजना
b.      भाखड़ा नांगल  परियोजना
c.      हीराकुंड  परियोजना
d.      नर्मदा सागर परियोजना


उत्‍तर-  a.      दामोदर घाटी परियोजना

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न: 
·       दामोदर घाटी परियोजना से लाभान्वित राज्‍य पं.  बंगाल एवं झारखंड है ।
·       संयुक्त राज्य अमेरिका के टेनेसी घाटी परियोजना की तर्ज़ पर भारत में दामोदर घाटी परियोजना की संरचना देश  के  प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में की गई थी ।
·       'दामोदर नदी घाटी' परियोजना स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में 7 जुलाई, 1948 को अस्तित्व में आई थी ।
·       दामोदर घाटी परियोजना भारत की ऐसी पहली परियोजना है, जहाँ  से कोयलाजल तथा  गैस तीनो स्रोतों से बिजली उत्पन्न की जाती है ।

6.      पेरियार जल विद्युत परियोजना किस राज्‍य में स्थित है :
a.      कर्नाटक
b.      केरल
c.      तमिलनाडू
d.      आंध्र प्रदेश


उत्‍तर-  b.      केरल
  
7.      सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर है :
a.      ताप्‍ती
b.      गोदावरी
c.      नर्मदा
d.      कृष्‍णा


उत्‍तर- c.      नर्मदा

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       सरदार सरोवर परियोजना नर्मदा नदी  पर स्थित है ।
·       सरदार सरोवर बांध से लाभान्वित राज्‍य गुजरात, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र तथा  राजस्‍थान  है ।

8.      इडुक्‍की  जल परियोजना किस राज्‍य  में स्थित है :
a.      केरल
b.      हिमाचल प्रदेश
c.      अरुणचल प्रदेश
d.      जम्‍मू-काश्‍मीर


उत्‍तर- a.      केरल

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       इडुक्‍की  परियोजना पेरियार नदी पर केरल में स्थित है ।

9.      सलाल जल विद्युत परियोजना किस राज्‍य में है :
a.      हरियाणा
b.      जम्‍मू काश्‍मीर
c.      हिमाचल प्रदेश
d.      पंजाब


उत्‍तर-  b.      जम्‍मू काश्‍मीर


10.  भारत तथा एशिया की एक मात्र अधोभौमिक  संजय जल विद्युत परियोजना किस राज्‍य  में है :
a.      अरुणचल प्रदेश
b.      उत्‍तर  प्रदेश
c.      हिमाचल प्रदेश
d.      जम्‍मू-काश्‍मीर


उत्‍तर-  c.      हिमाचल प्रदेश

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न: 
·       संजय विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के किंनौर ज़िले में सतलज की सहायक नदी भाबा नदी पर बनाई जा रही है ।
·       संजय विद्युत परियोजना भारत की नहीं बल्कि एशिया की पहली पूर्णरूपेण भूमिगत परियोजना है।
  

11.  लोकटक शक्ति परियोजना किस राज्‍य में स्थित है :
a.      पं. बंगाल
b.      मेघालय
c.      केरल
d.      मणिपुर


उत्‍तर- d.      मणिपुर


12.  रिहंद बांध परियोजना से किस राज्‍यों  की सिंचाई होती है :
a.      गुजरात तथा महाराष्‍ट्र
b.      ओडिशा एवं पं.  बंगाल
c.      उततर प्रदेश एवं बिहार
d.      केरल और कर्नाटक


उत्‍तर- c.      उततर प्रदेश एवं बिहार

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       रिहंद परियोजना रिहंद नदी  पर स्थित  है ।

13.  तुलबुल परियोजना किस  नदी  से  संबंधित है :
a.      ब्‍यास
b.      रावी
c.      झेलम
d.      सतलज


उत्‍तर-  c.      झेलम

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       तुलबुल परियोजना झेलम नदी पर जम्‍मू काश्‍मीर  में स्थित  है ।


14.  सरदार सरोवर परियोजना से लाभान्बित राज्‍य है :
a.      राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र,आ.प्रदेश एवं कर्नाटक
b.      मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, आ.प्रदेश एवं उत्‍तर  प्रदेश
c.      मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात एवं महाराष्‍ट्र
d.      गुजरात, राजस्‍थान,महाराष्‍ट्र  एवं  आंध्र प्रदेश


उत्‍तर-c.      मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात एवं महाराष्‍ट्र


15.  जायकबाड़ी परियोजना किस नदी  पर स्थित है :
a.      कृष्‍णा
b.      कावेरी
c.      गोदावरी
d.      महानदी


उत्‍तर- c.      गोदावरी

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       जायकबाड़ी परियोजना गोदावरी  नदी पर महाराष्‍ट्र  में स्थित  है ।

16.  बगलीहार जलविद्युत परियोजना की स्‍थापना किस नदी पर की जा रही  है :
a.      सिंधु नदी 
b.      सतलज
c.      झेलम
d.      चिनाब


उत्‍तर-  d.      चिनाब

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       बगलीहार जलविद्युत परियोजना जम्‍मू काश्‍मीर  में है ।

17.  कोयना परियोजना किस राज्‍य की प्रमुख नदी घाटी परियोजना है :
a.      राजस्‍थान 
b.      महाराष्‍ट्र
c.      गुजरात
d.      मध्‍य प्रदेश


उत्‍तर- b.      महाराष्‍ट्र

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       कोयना परियोजना कोयना नदी पर महाराष्‍ट्र  में स्थित है ।

18.  नाथपा झाकड़ी परियोजना किस राज्‍य  में स्थित है :
a.      उत्‍तर  प्रदेश
b.      जम्‍मू काश्‍मीर
c.      हिमाचल प्रदेश
d.      उत्‍तराखंड


उत्‍तर- c.      हिमाचल प्रदेश

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       नाथपा झाकड़ी परियोजना सतलज नदी  पर स्थित है ।

20.  गिरना परियोजना कहां  स्थित  है :
a.      आंध्र प्रदेश
b.      महाराष्‍ट्र
c.      ओडिशा
d.      छतीसगढ़


उत्‍तर-  b.      महाराष्‍ट्र

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       गिरना परियोजना गिरना नदी  पर महाराष्‍ट्र में स्थित है ।

21.  निम्‍मलिखित  में कौन सा सुमेलित नहीं है :
a.      माही बजाज सागर परियोजना – गुजरात एवं राजस्‍थान
b.      चंबल  परियोजना – राजस्‍थान एवं मध्‍य  प्रदेश
c.      व्‍यास  परियोजना – राजस्‍थान,पंजाब एवं  हरियाणा

उत्‍तर-    व्‍यास  परियोजना – राजस्‍थान,पंजाब एवं  हरियाणा

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न: 
·       व्‍यास  परियोजना व्‍यास नदी  पर स्थित है ।
·       व्‍यास परियोजना से लाभान्वित राज्‍य राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा  एवं हिमाचल प्रदेश है ।


22.  हीराकुंड परियोजना किस नदी पर  स्थित है :
a.      कृष्‍णा
b.      महानदी
c.      तापी
d.      नर्मदा


उत्‍तर- b.      महानदी

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       हीराकुंड  परियोजना ओडिशा में  स्थित है ।


23.  कर्नाटक में स्थित बहुउद्देशीय नदी  घाटी परियोजना है :
a.      दामोदर
b.      भाखड़ा
c.      तुंगभद्रा
d.      कोसी


उत्‍तर- c.      तुंगभद्रा
  
24.  हिडकल परियोजना किस नदी  पर स्थित है :
a.      घाटप्रभा
b.      सतलज
c.      रावी
d.      बेतवा


उत्‍तर- a.      घाटप्रभा

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·  हिडकल परियोजना कर्नाटक में स्थित है ।

25.  काकरापार परियोजना किस नदी  पर स्थित है :
a.      ताप्‍ती 
b.      नर्मदा
c.      तुंगभद्रा
d.      कृष्‍णा


उत्‍तर- a.      ताप्‍ती 

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·  काकरापार परियोजना गुजरात में स्थित है ।

26.  उत्‍तर  प्रदेश में रानी लक्ष्‍मी  बाई बांध परियोजना निर्मित है :
a.      घाघरा नदी
b.      बेतवा नदी
c.      सोम  नदी
d.      चंबल नदी


उत्‍तर- b.      बेतवा नदी
  
27.  टिहरी पनबिजली काम्‍पलेक्‍स  निम्‍निलखित में से किस एक नदी पर अवस्थित है :
a.      अलकनंदा
b.      भागीरथी
c.      धौलीगंगा
d.      मंदाकिनी


उत्‍तर-  b.      भागीरथी

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       टिहरी  नदी  घाटी परियोजना उत्‍तराखंड में स्थित है ।

28.  ओंकारेश्‍वर परियोजना निम्‍नलिखित नदियों में से किस  एक से संबंद्ध है :
a.      चंबल
b.      नर्मदा
c.      तापी
d.      भीमा


उत्‍तर- b.      नर्मदा


29.  तपोवन और  विष्‍णुगढ़ जलविद्युत परियोजनाकहां अवस्थित है :
a.      मध्‍य  प्रदेश
b.      उत्‍तर  प्रदेश
c.      उत्‍तराखंड
d.      राजस्‍थान


उत्‍तर- c.      उत्‍तराखंड
  
30.  दुलहस्‍ती पावर स्‍टेश्‍न  किस  नदी  पर स्थित है :
a.      चंबल
b.      नर्मदा
c.      चिनाब
d.      रावी


उत्‍तर-  c.      चिनाब

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       दुलहस्‍ती  परियोजना चिनाब नदी  पर जम्‍मू काश्‍मीर  में स्थित है ।

31.  निम्‍नलिखित नदी  घाटी परियोजनाओं में से किस एक का लाभ एक से अधिक राज्‍य को प्राप्‍त होता है :
a.      चंबल घाटी परियोजना
b.      इडुक्‍की  परियोजना
c.      शरावती परियोजना
d.      हीराकुंड परियोजना


उत्‍तर-  a.      चंबल घाटी परियोजना

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·       चंबल परियोजना से लाभान्वित राज्‍य  राजस्‍थान  एवं  मध्‍य प्रदेश है ।



32.  नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी  पर स्थित है :
a.      भद्रा नदी
b.      भीमा नदी
c.      गोदावरी नदी
d.      कृष्‍णा नदी 


उत्‍तर-  d.      कृष्‍णा नदी 

संबंधित सामान्‍य ज्ञान प्रश्‍न:
·    नागार्जुन सागर परियोजना आंध्र प्रदेश में  स्थित है ।


यह भी जरूर पढ़े:

Post a Comment

0 Comments