History of India in Hindi I Mugal Empire

History of India in Hindi, Mugal Empire, Mugal Vansh से 101 Most Important G.K Questions and answer संकलित कर प्रकाशित कर रहा है, जिसमे बाबर, हुमायूँ, शेरशाह सूरी, अकबर आदि से सम्बंधित g.k questions with answer in hindi में है : 
mugal-empire


दोस्तों  मुगल वंश से  लगभग सभी परीक्षाओ में प्रश्न अवश्य प्रश्न पूछे जाते है, अतः आप सभी g.k questions with answer को जरूर पढ़ लें ! 


मुग़ल साम्राज्य इन हिंदी पार्ट-1


1.     मुगल साम्राज्‍य का संस्‍थापक कौन था :
उत्‍तर-बाबर
·      बाबर ने मुगल वंश की स्‍थापना के साथ पादशाही की स्‍थापना की जिसके तहत शासक को बादशाह कहा जाता था ।


2.      बाबर कहां के शासक था :
उत्‍तर- फरगना की
·       बाबर  फरगना की गद्दी पर 1495 ई. में बैठा था ।
·       फरगना वर्तमान में उज्बेकिस्तान में स्थित है ।

भारत में नदियों पर बसे प्रमुख शहर संबंधित महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नोत्‍तरी 


3.      बाबर ने भारत पर पहली बार कब आक्रमण किया था :
उत्‍तर- 1519  ई. में
·       बाबर ने भारत पर पांच बार आक्रमण किया था ।
·       बाबर का भारत पर पहला आक्रमण 1519 ई. में युसूफ जाई जाति के विरूद्ध था ।


4.      पानीपत का प्रथम युद्ध किसके मध्‍य हुआ था :
उत्‍तर-बाबर व इब्राहिम लोदीके मध्‍य
·       पानीपत का प्रथमयुद्ध 1526 ई. में हुआ था ।
·       पानीपत के प्रथम युद्ध में तुगलमा युद्ध नीति एवं तोपखाने का प्रयोग किया था ।
·       उस्‍ताद अली एवं मुस्‍तफा अली बााबर के दो प्रसिद्ध निशानेवाज थे, जिसने पानीपत के प्रथम युद्ध में भाग लिया था ।


5.      बाबर ने अपनी आत्मकथा किस भाषा में लिखी थी :
उत्‍तर-तुर्की
·       बाबर ने अपनी आत्‍मकथा बाबरनामा के नाम से लिखी थी ।
·       बाबरनामा का फारसी अनुवाद अब्दुल रहीम खान-ए-खाना ने किया था ।


6.      पद्य शैली मुबईयानका जन्मदाता किसे मुगल शासक को माना जाता है :
उत्‍तर-बाबर को


7.      बाबर की मृत्‍यु कब हुई थी :
उत्‍तर- 26 दिसंबर, 1530 ई. को
·       बाबर के शव  को प्रारंभ में आगरा के आरामबाग में दफनाया गया था, जिसे बाद में काबुल में उसके द्वारा चुने गए स्‍थान  पर दफनाया गया ।

बहुदेशीय नदी घाटी से सम्बंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न 


8.      खानवा का युद्ध कब हुआ था :
उत्‍तर - 1527 ई.
·       बाबर द्वारा लड़े गए प्रमुख युद्ध की सूची:
a)      पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल 1526 ई. को इब्राहिम लोदी एवं बाबर के बीच जिसमें बाबर की विजयी हुई थी ।
b)      खानवा का युद्ध  17 मार्च 1527 ई. को राणा सांगा एवं बाबर  के बीच जिसमें बाबर की विजयी हुई थी ।
c)      चंदेरी का युद्ध 29 जनवरी 1528 ई. को मेदनी राय एवं बाबर  के बीच जिसमें बाबर की विजयी हुई थी ।
d)      घाघरा का युद्ध 6 मई, 1529 ई. को अफगानों एवं  बाबर  के बीच जिसमें बाबर की विजयी हुई थी ।


9.      बाबर का उत्‍तराधिकारी कौन हुआ था :
उत्‍तर- हुमायूं


10.  हुमायूं दिल्‍ली  के सिंहासन पर कब बैठा था ।
उत्‍तर–नसीरूद्दीन हुमायूं 29 दिसंबर1530 को आगरा में 23 वर्ष की अवस्‍था  में सिंहासन पर बैठा था ।




11.  गद्दी पर बैठने से पहले हुमायं कहां  का सूबेदार था :
उत्‍तर-बदख्‍शां  का


12.  दीनपनाह नामक नगर की स्‍थापना किस मुगल बादशाह ने की थी :
उत्‍तर-हुमायूं
·       1533 ई. में हुमायूं ने दीनपनाह नगर  की स्‍थापना की थी ।

13.  हुमायूं ने कोहिनूर हीरा कहां से प्राप्‍त किया था :
उत्‍तर- ग्‍वालियर के दिवंगत राजा विक्रमजीत के परिवार से




14.  मध्‍यकाल भारत का प्रथम शासक कौन था, जो युद्धस्‍थल  में मारा गया था :
उत्‍तर-इब्राहिम लादी
·       इब्राहिम लोदी के साथ उसका मित्र ग्‍वालियर के राजा विक्रमजीत  भी युद्धस्‍थल में मारा गया था ।


15.  चौसा का युद्ध कब हुआ था :
उत्‍तर- 25 जुन 1539 ई.
·       चौसा का युद्ध शेरशाह सूरी और हुमायूँ के बीच हुआ था जिसमें शेरशाह की जीत हुई थी ।
·       चौसा युद्ध के बाद शेर खां ने शेरशाह की पदवी धारण की थी ।


16.  बिलग्राम या कन्‍नौज का युद्ध कब हुआ था :
उत्‍तर-17 मई 1540 ई. को
·       बिलग्राम या कन्‍नौज का युद्धशेरशाह सूरी और हुमायूँ के बीच हुआ था जिसमें शेरशाह की जीत हुई थी 


मध्‍यकालीन भारत के इतिहास से 51 GK Questions (स्‍वतंत्र राज्‍य एवं मराठा साम्राज्‍य)-3


17.  बिलग्राम या कन्‍नौज का युद्ध युद्ध के समय कालिंजर का शासक था :
उत्‍तर-कीरत सिंह


18.  शेरशाह सूरी किस युद्ध के बाद दिल्‍ली की गद्दी पर बैठा था :
उत्‍तर-बिलग्राम युद्ध 1540 के बाद


19.  सूर वंशका संस्थापक कौन था
उत्‍तर-शेरशाह सूरी
·       सूर साम्राज्‍य का संस्‍थापक अफगान वंशीय शेरशाह सूरी था ।



20.  शेरशाह सूरी के बचपन का नाम क्‍या था :
उत्‍तर- फरीद खां
·       शेरशाह सूरी के पिता हसन खां सासाराम के जमींनदार थे ।


21.  फरीद खां को शेर खां  की उपाधी किसने प्रदान की थी :
उत्‍तर-मुहम्‍मद बहार खां लोहानी
·       बिहार के अफगान शासक सुल्‍तान मुहम्‍मद बहार खां लोहानी ने शेर खां की उपाधी प्रदान की थी ।

Rivers of India Related GK Questions


22.  शेरशाह का मकबरा कहां स्थित है :
उत्‍तर-सासाराम में
·       शेरशाह का मकबरा सासाराम में झील के बीच ऊंचे टीले पर निर्मित किया गया है ।


23.  रोहतासगढ़ का किला व दिल्‍ली के किला-ए-कुहना नामक मस्जिद का निर्माण किस शासक ने करवाया था  :
·       उत्‍तर-शेरशाह सूरी


24.  शेरशाह के समय में भू-राजस्व करक्या थी :
उत्‍तर-कुल  पैदावार का 1/3 भाग




25.  मलिक मोहम्मद जायसी किस शासक केसमकालीन थे :
उत्‍तर-शेरशाह सूरी


26.  भारत में डाक प्रथा का प्रचलन किस शासक ने कराया था :
उत्‍तर-शेरशाह सूरी


27.  भारत में ग्रांड ट्रंक रोड  की  मरममत किस शासक  ने करवायी थी :
उत्‍तर-शेरशाह सूरी


28.  शेरशाह सूरी ने भूमि माप के लिए किसका प्रयोग किया :
उत्‍तर-सिकंदरी गज एवं सन  की डंडी


29.  पाटलिपुत्र को पटना के नाम से किस शासक ने पुन: स्‍थापित किया था :
उत्‍तर-शेरशाह सूरी


30.  शेरशाह की मृत्‍यु कब हुई थी :
उत्‍तर-22 मई, 1545 ई. को
·       शेरशाह की मृत्‍यु कालिंजर के किले को जीतने के क्रम में हुआ था ।


31.  शेरशाह सूरी का उत्‍तराधिकारी कौन बना :
उत्‍तर-शेरशाह सूरी  के पुत्र इस्‍लाम शाह

मध्‍यकालीन भारत के इतिहास से 65 Most Important GK Questions part-2


32.  हुमायूं ने किसके साथ निकाह किया था :
उत्‍तर-हमीदा बानू  बेगम से
·       निर्वासन के समय हुमायूं ने हिंदाल के आध्‍यात्मिक गुरू फारसवासी शिया मीर बाबा दोस्‍त ऊर्फ मीर अली अकबर जामी की पुत्री हमीदा बानू  बेगम से निकाह किया था ।


33.  हुमायूँनामा’ पुस्‍तककी रचना किसने की थी :
उत्‍तर- गुलबदन बेगम ने


34.  हुमायं किस शूरी शासक को हराकर पुन: दिल्‍ली  की गद्दी पर बैठा था :
उत्‍तर-शूरी शासक सिकंदर को हराकर
·       सरहिंद का युद्ध 1555 ई. में हुमायूं एवं पंजाब के शूरी शासक सिकंदर के मध्‍य हुआ था । जिसमें हुमायं की जीत हुई थी ।


35.  किस मुगल बादशाह ने दो बार शासन किया था :
उत्‍तर-हुमायूँ


36.  किस मुगल बादशाह का दो बार राज्याभिषेक हुआ था :

37.  हुमायूं की मृत्‍यु कब हुई थी :
उत्‍तर- 1 जनवरी 1556 ई. को
·       दीनपनाह भवन में स्थित पुस्‍तकालय की सीढि़यों से गिरने के कारण हुमायूं की मृत्‍यु थी ।


38.  मुगल वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था:
उत्‍तर – अकबर


39.  अकबर का जन्‍म कब हुआ था :
उत्‍तर- 15 अकटूबर, 1542 ई. को
·       अकबर का जन्‍म हमीदा बानू बेगम के गर्भ से अमरकोट के राणा वीर साल के महल में हुआ था ।



40.  अकबर का राज्यभिषेक कब हुआ था :
उत्‍तर- 14 फरवरी 1556 ई. को
·       अकबर का राज्‍याभिषेक पंजाब के कलानौर नामक स्‍थान पर हुआ था ।


41.  अकबर किस उपाधी से राजसिंहासन पर बैठा था :
उत्‍तर- जलालुद्दीन मुहम्‍मद अकबर वादशाही गाजी की उपाधि से राजसिंहासन पर बैठा था ।


42.  अकबर के शिक्षक का क्‍या नाम था :
उत्‍तर- अब्‍दुल लतीफ
·       अब्‍दुल लतीफ ईरान का विद्वान था ।


43.  1556-1560 ई. तक अकबर का संरक्षक कौन रहा था :
उत्‍तर- बैरम खां

44.  पानीपत का दूसरी लड़ाई कब हुआ था :
उत्‍तर- 5 नवम्‍बर, 1556
·       पानीपत का द्वितीय युद्ध अकबर व हेमू के बीच हुई थी


45.  बैरम खॉं की हत्‍या किसने की थी :
उत्‍तर- मुबारक खां
·       मक्‍का की तीर्थयात्रा के दौरान पाटन नामक जगह पर मुबारक खां ने बैरम खॉं की हत्‍या की थी ।


46.  हल्‍दीघाटी का युद्ध कब हुआ था :
उत्‍तर- 18 जुन 1576 ई.
·       हल्‍दीघाटी का युद्ध अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हुआ था, इस युद्ध में अकबर की जीत हुई थी ।


47.  हल्‍दीघाटी के युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्‍व किसने किया था :
उत्‍तर - मान सिंह एवं आसफ खां
·       अकबर का सेनापति मानसिंह था ।


48.  अकबर ने फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजाकिस उपलक्ष्य में बनवाया था :
उत्‍तर- गुजरात विजय
·       बुलंद दरवाजे का निर्माण 1575 ई. में हुआ था ।
·       गुजरात विजय के दौरान अकबर ने सर्वप्रथम पुर्तगालियों से मिला तथा यहीं सर्वप्रथम समुद्र को देखा था ।


49.  अकबर के समकालीन कौन-से सूफी संत थे :
उत्‍तर- शेख सलीम चिश्ती


50.  आगरा में लाल किला’, ‘लाई दरवाजा’, ‘बुलंद दरवाजाकिसके मुगल शासक ने बनवाया था :
उत्‍तर- अकबर


51.  अकबर ने किसे जगतगुरू की उपाधि प्रदान की थी :
उत्‍तर- जैनाचार्य  हरिविजय सुरि




52.  दास प्रथा का अंत किस मुगल साम्राट ने किया था :
उत्‍तर- अकबर ने
·       अकबर ने 1562 ई. में दास प्रथा का अंत किया था


53.  अकबर ने तीर्थयात्रा कर कब समाप्‍त किय था :
उत्‍तर- 1563 ई. में


54.   जजिया कर को किस मुगल शासक ने हटाया था :
उत्‍तर- अकबर
·       अकबर ने जजिया कर को 1564 ई. में हटाया था ।
·       जजिया कर हिंदु धर्म के लोगों से लिया जाना वाला कर था । 


55.  जजिया कर को किस मुगल बादशाह ने पुन: लागू किया था :
उत्‍तर- औरंगजेब
·       औरंगजेब ने 1679 ई. में जजिया कर को पुनः लागू किया था ।


56.  अंतिम रूप से किस मुगल सम्राट  ने जजिया करको समाप्त किया था :
उत्‍तर- मोहम्मद शाह रंगीला




57.  अकबर के दरबार में महान संगीतज्ञ कौन था :
उत्‍तर- तानसेन
·       अकबर के दरबार में प्रमुख गायक तानसेन, बाजबहादुर, बाबा रामदास एवं बैजू बाबरे थे ।


58.  कठाभरणवाणीकी उपाधि अकबर ने किसे दी थी :
उत्‍तर- तानसेन


59.  तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है :
उत्‍तर- ग्वालियर


60.  तानसेन का असली नाम क्‍या था :
उत्‍तर- रामतनु पांडेय




61.  मियां की टोड़ी व मियां का मल्‍हार किसके प्रमुख कृतियां हैं :
उत्‍तर- तानसेन की
·       मियां की टोड़ी, मियां का मल्‍हार, मियां का सारंग, दरबारी कान्‍हरा आदि कृतियां तानसेन की हैं । 


62.  अकबर के दरबार में प्रसिद्ध चित्रकार कौन था :
उत्‍तर- अब्‍दुससमद


63.  दसवंत एवं बसावन किस मुगल शासक के प्रसिद्ध चित्रकार थे :
उत्‍तर- अकबर


64.  अकबर ने शिरीकलम की उपाधी किसे दिया था :
उत्‍तर- अब्‍दुससमद


65.  अकबर ने जड़ी कलम की उपाधी किसे दिया था :
उत्‍तर- मुहम्‍मद हुसैन कश्‍मीरी



66.  अकबर ने कविप्रिय की उपाधी किसे प्रदान की थी :
उत्‍तर- बीरबल को



67.  बीरबल के बचपन का नाम क्‍या था :
उत्‍तर- महेश दास


68.  अकबर ने महापात्र की उपाधी किसे प्रदान की थी :
उत्‍तर – नरहरि को


69.  अकबर ने अमीर-ऊल-ऊमरा की उपाधी किसे प्रदान की थी :
उत्‍तर- भगवान दास को
·       अकबर ने आमेर के राजा भारमल के पुत्र भगवान दास को अमीर-ऊल-ऊमरा की उपाधी प्रदान की थी ।  

1857 का सैनिक विद्रोह


70.  दहसाल बन्‍दोबस्‍त व्‍यवस्‍था किसने लागू किया था :
उत्‍तर- टोडरमल
·       अकबर के दीवान राजा टोडरमल ने 1580 ई. में दहसाल बंदोबस्‍त व्‍यवस्‍था लागू की थी ।


71.  सती प्रथा की भ्रत्‍सना किस मुगल सम्राट ने की थी :
उत्‍तर- अकबर


72.  अकबर के शासनकाल में प्रमुख विशेषता क्या थी :
उत्‍तर- मनसबदारी प्रथा


73.   रामचरित मानसके रचियता तुलसीदास किस मुगल सम्राट के  समकालीन थे :
उत्‍तर- अकबर के  


74.  दीन-ए-इलाहीधर्म की शुरूआत किस मुगल शासक ने की थी :
उत्‍तर- अकबर
·       अकबर ने दीन-ए-इलाही धर्म की स्‍थापना 1582 ई. में किया था ।


75.  दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम तथा अंतिम हिन्दू कौन था :
उत्‍तर- बीरबल


76.  किस राजपूताना राज्य ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था :
उत्‍तर – मेवाड़ (सिसोदिया वंश)  ने

Read President of India related GK Part-1


77.  भारत में अकबर के समय किस प्रसिद्ध महिला शासक का शासन था :
उत्‍तर- रानी दुर्गावती


78.  अकबर द्वारा बनाया गया, कौन-सा महल बौद्ध विहार की तरह है :
उत्‍तर- पंचमहल
·       फ़तेहपुर सीकरी क़िले की सबसे ऊँची इमारत पंचमहल इमारत है । पिरामिड आकार में बने इस पंचमहल को 'हवामहल' के नाम से भी जाना जाता है।


79.  अकबर ने सबसे पहले  वैवाहिक संबंध किसके साथ स्थापित किया था :
उत्‍तर- कछवाहों के साथ


80.  आइन-ए-अकबरी,  अकबरनामा ग्रंथ किसकी रचना है :
उत्‍तर-  अबुल फजल
·       अबुल फ़ज़ल द्वारा रचित आइना-ए-अकबरी  पुस्‍तक 'अकबरनामा' का ही एक भाग है।


81.  अनुवाद विभागकी स्थापना किस मुगल सम्राट ने की थी :
उत्‍तर- अकबर


82.  पंचतंत्रका फारसी अनुवाद किसने किया था :
उत्‍तर- अबुल फजल
·       पंचतंत्र का फारसी अनुवाद अबुल फजल ने अनवर-ए-सादात नाम से एवं मौलाना हुसैन फैज ने याद-ए-दनिश नाम से किया था ।
·       अबुल फजल का बड़ा भाई फैजी अकबर के दरबार में राजकवि था ।



83.  अथर्व वेद का फारसी अनुवाद किसने किया था :
उत्‍तर- हाजी इब्राहिम सरहदी ने
·       राजतरंगिणी का फारसी अनुवाद : मुल्‍लाशह मोहम्‍मद ने
·       तुजुक-ए-बाबारी का फारसी अनुवाद : अ‍ब्‍दुर्ररहीम खानखाना ने
·       लीलावती का फारसी अनुवाद : फैजी ने


84.   नल दमयन्‍ती कथा का फारसी अनुवाद किसने किया था :
उत्‍तर- फैजी ने
·       फैजी ने नल दमयंती कथा का फारसी अनुवाद सहेली नाम से किया था ।
·       नल दमयन्‍ती कथा का रचयिता सूरदास थे ।


85.  महाभारतका फारसी अनुवाद किसके निर्देशन में किया गया था :
उत्‍तर- फैजी
·       नकीब खां, अब्‍दुल कादिर बदायूंनी तथा शेख सुल्‍तान ने महाभारत का फारसी अनुवाद किया था  
·       महाभारत का रज्‍मनामा (युद्धों का पुस्‍तक)  के नाम से किया गया था ।
·       रामायण का फारसी अनुवाद 1589 ई. में अब्दुल कादिर बदायूनी ने किया।


86.  किस मुगलकाल के शासनकाल को  हिन्दी साहित्य  का स्‍वर्णकाल कहा जाता है :
अकबर


87.  भानुचंद्र चरितकी रचयिता कौन है :
उत्‍तर- सिद्धचंद्र


88.  इलाही संवत् की स्थापना किस मुगल शासक ने किया था :
उत्‍तर- अकबर



90.  अकबर का अंतिम अभियान किसके विरूद्ध था :
उत्‍तर- असीरगढ़ के विरूद्ध
·       अकबर का अंतिम अभियान  1601 ई. में असीरगढ़ अभियान था ।
·       उस समय असीरगढ़ का शासक मीरन बहादुर था । 



91.  इलाहाबाद का किला किस मुगल शासक द्वारा बनवाया गया था :
उत्‍तर- अकबर
·   अकबर द्वारा स्‍थापत्‍य कला के क्षेत्र में दिल्‍ली में हुयायूं का मकबरा, आगरा का लालकिला, फतेहपुर सिकरी में शाहीमहल, दीवाने खास, पंचमहल, बुलंद दरवाजा, जोधाबाई का महल, इबादत खाना, इलाहाबाद का किला आदि महत्‍वपूर्ण कृतियां हैं ।


92.  किस मुगल सम्राट के दरबार में नवरत्‍न सुशोभित थे :
उत्‍तर- अकबर
·       अकबर के दरबार में 9 रत्‍न अबुल फजल, फैजी, तानसेन, बीरबल, टोडरमल, राज मानसिंह, अब्‍दुल रहीम खाना-ए-खाना, फकीर अजीउद्दीन, मुल्‍ला दो प्‍याजा थे ।


93.  अकबर ने अपनी राजधानी आगरा से फतेहपुर सिंकरी कब स्‍थानांतरण किया था :
उत्‍तर- 1571 ई. में


94.  अकबर ने अपनी राजधानी लाहौर कब स्‍थानांतरित किया था :
उत्‍तर- 1585 ई. में


95.  चारबाग परंपरा की शुरूआत किस मुगल सम्राट ने करवाया था :
उत्‍तर- अकबर ने


96.  अकबर ने इबादतखाने की स्‍थापना कब किया था :
उत्‍तर- 1575 ई. में


97.  अबुल फजल की हत्‍या किसने करायी थी :
उत्‍तर- सलीम (जहांगीर) ने
·       जहांगीर के निर्देशन पर वीर सिंह बुंदेला ने अबुल फजल की हत्‍या कर दी थी ।


आकशवाणी तथा संचार के साधन संबंधित Most Important GK Questions


98.    मुगलों की राजकीय भाषा क्‍या थी :
उत्‍तर- फारसी


99.  अकबर की मृत्‍यु कब हुआ था :
उत्‍तर- 16 अक्‍टुबर 1605 ई. में




100. अकबर को कहां दफनाया गया था :
उत्‍तर- सिकन्‍दरा में
·       अकबर को आगरा के निकट सिकन्‍दरा में दफनाया गया था ।


101.   अकबर का उत्‍तराधिकारी कौन था :
Tags: mugal vansh, mughal vansh, mughal vansh history in hindi, mughal vansh in hindi, mughal vansh history, mughal vansh last king, mugal vansh gk, mughal vansh ka shasak, mughal empire, history of india in hindi, mughal history in hindi, mughal dynasty, last mughal emperor, mughal architecture, mughal samrajya, aurangzeb son, mughal empire family tree, akbar history in hindi, list of mughal emperors, babar history, mughal history,the mughal empire, mughal emperor babur, aurangzeb death, akbar in hindi, aurangzeb history, mughal emperor akbar, mughal empire history, akbar family tree, mughal rulers, mughal kings, who was the last mughal emperor, mughal history in hindi, mughal empire rulers, babar history in hindi

Post a Comment

1 Comments