Nobel Prize Winners 2018

gkforyou.com आज अपने पाठको  के लिए  Nobel Prize Winners 2018 से सम्बंधित महत्वपूर्ण Gk Questions तथा List of Nobel Prize Winner 2018  संकलित कर, आपके समक्ष  प्रस्तुत  कर रहा है, जोकि आपके आगामी परीक्षाओ की दृष्टिगत अतिमहत्वपूर्ण G.K Questions है. इसमें Nobel prize in medicine, nobel prize in physics, nobel prize in chemistry, nobel prize in literature, nobel prize in peace आदि से सम्बंधित  प्रश्न है : 


nobel-prize-winners

Nobel Prize 2018

1.      वर्ष 2018 का भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार के लिए किसे चुना गया है :

उत्‍तर- आर्थर अशकिन, गेर्राड मौरोउ तथा डोना स्ट्रिकलैंड

विवरण:
·  डोन्ना स्ट्रिकलैंड भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला वैज्ञानिक हैं ।

·  सबसे पहले 1903 ई. में मैरी क्‍यूरी और उसके पति हैनरी बैक्वेरल के साथ संयुक्त रूप से रेडियो एक्टिविटी की खोज के लिए दिया गया था । 

·  1963 ई. में मारिया गोपर्ट-मेयर को न्यूक्लियर स्ट्रक्चर पर खोज करने हेतु भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था ।

·  गेरार्ड मोरोउ (फ्रांस) तथा डोन्ना स्ट्रिकलैंड (कनाडा) को सबसे छोटी और तेज लेजर तरंगों की खोज के के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है । उनकी तकनीक का इस्तेमाल आंखों की सर्जरी के लिए किया जा रहा है।

· अमेरिका के आर्थर एश्किन सबसे बुजुर्ग नोबेल पुरस्‍कार विजेता बन गए है, उन्‍हें 96 वर्ष की उम्र में नोबेल पुरस्‍कार के लिए चुना गया है । 

·   इनसे पूर्व लियोनिड हर्विज को 90 वर्ष की उम्र में 2007 ई. में अर्थशास्‍त्र  के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था 


2.      चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार वर्ष 2018 के लिए किसे चुना गया है :
उत्‍तर- जेम्‍स पी एलिसन तथा तासुकू होजों 

विवरण:
·  अमेरिका के जेम्स एलिसन तथा जापान के तासुकु होंजो को कैंसर थेरपी की खोज हेतु नोबेल पुरस्‍कार 2018 के लिए चुना गया है ।




3.      रसायन के क्षेत्र में वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्‍कार के लिए किसे चुना गया है :
उत्‍तर- फ्रांसिस अर्नोल्ड, जॉर्ज स्मिथ व ग्रेगरी विंटर

विवरण:

·   अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नोल्ड, जार्ज स्मिथ तथा ब्रिटिश वैज्ञानिक ग्रेगरी विंटर को प्रोटीन से जुड़े अविष्‍कार के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize)  2018 के लिए चुना गया है ।

·   अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नोल्ड को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार जीतने वाली पांचवीं महिला हैं.

·    इनसे पहले मारिया स्कोलोव्स्का-क्यूरी को 1903 में,  इरने जोलीओट आइरीन -क्यूरी को 1935 में,  डोरोथी होडकिन को 1964 में तथा एडा योनाथ 2009 में रसायन शास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार मिल चुका है ।

·   रसायन विज्ञान में पहला नोबेल पुरस्कार 1901 ई.  में नीदरलैंड के जैकबस हेनरिकस वैन टी हॉफ को "रासायनिक गतिशीलता के नियमों की खोज और समाधान में ओस्मोटिक दबाव के लिए दिया गया था । 

·       मैरी क्‍यूरी रसायन शास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली पहली महिला हैं । मैरी स्क्लाडोवका क्यूरी को 1911 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धीकरण (आइसोलेशन ऑफ प्योर रेडियम) के लिए रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी मिला था ।

·       विज्ञान की दो शाखाओं (भौतिकी एवं रसायन विज्ञान) में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली वैज्ञानिक मैडम क्‍यूरी हैं

·       वर्ष 1903 ई. में मैरी क्यूरी व उसके पति हेनरी बेकुरल क्यूमरी को रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए  भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था ।

·       मैडम क्‍यूरी की बडी बेटी आइरीन क्‍यूरी को 1935 ई. में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में तथा छोटी बेटी ईव को 1965 ई. में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था ।





4.       वर्ष 2018 का शांति का नोबेल पुरस्‍कार किसे दिया गया है :
            उत्‍तर- डेनिस मुक्‍वेज व नादिया मुराद को

विवरण:
· वर्ष 2018 का शांति का नोबेल पुरस्‍कार कॉन्गो के डेनिस  मुक्‍वेज और इराक की नादिया मुराद को यौन हिंसा रोकने के लिए शांति का नोबेल पुरस्‍कार के लिए चुना गया ।

· नादिया मुराद दूसरी सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं । इससे पहले सबसे कम उम्र के  मलाला युसूफजई को वर्ष 2014 में 17 वर्ष की उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। 

·  अगस्त 2014 में नाडिया मुराद को कुछ अन्य यजीदी महिलाओं के साथ इराक में आईएसआईएस आतंकियों के द्वारा किडनैप कर, उसके साथ यौन शोषण किया गया था ।  

·    नादिया मुराद को वर्ष 2016 में सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार (Sakharov human rights prize) से भी नवाजा गया है ।

·    कॉन्गो के रहने वाले डेनिस मुकवेज जाने-माने सर्जन और बुकावु शहर में पनजी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर हैं। यौन हिंसा पर लगाम लगाने और यौन हिंसा के शिकार लोगों को बचाने के लिए मुकवेज काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं।

·       डेनिस मुक्वेग को पिछले 10 वर्षों से  नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा रहा था। वर्ष 2011 में उन्होंने अपने लेख में मध्‍य अफ्रीका के देश ईस्ट कोंगो को दुनिया का रेप कैपिटल कहा था । उन्होंने इस धरती पर महिलाओं के लिए सबसे अनुचित जगह बताई थी।

5. वर्ष 2018 का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार किसे दिए जाने की घोषणा की गयी है. 
उत्तर - अमेरिकी अर्थशास्‍त्री विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर

·      रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अमेरिकी अर्थशास्‍त्री विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर को अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार 2018 के लिए चुना गया है 

·     विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर को आर्थिक मॉडलिंग और जलवायु परिवर्तन में उनके काम के लिए अर्थशास्‍त्र नोबेल पुरस्‍कार 2018 से स्‍म्‍मानित किया गया है । Read Nobel Prize Winner 2018 in economics in details 


           15 Latest Current Affairs Questions 1-5 October, 2018

2018 List of Nobel Prize Winners


क्र.सं.
क्षेत्र
नोबेल पुरस्‍कार विजेता
खोज
1.       
भौतिक नोबेल पुरस्‍कार 2018 
·       आर्थर अशकिन- अमेरिका
·       गेर्राड मौरोउ- फ्रांस
·       डोना स्ट्रिकलैंड- कनाडा
सबसे छोटी और तेज लेजर तरंगों की खोज के के लिए
2.       
रसायन नोबेल पुरस्‍कार 2018 
·       फ्रांसेस अर्नोल्ड -  यूएसए
·       जार्ज स्मिथ – यूएसए  
·       ग्रेगरी विंटर ब्रिटिश
प्रोटीन से जुड़े अविष्‍कार के लिए
3.       
चिकित्‍सा नोबेल पुरस्‍कार 2018
·       जेम्स एलिसनअमेरिका
·       तासुकु होंजो -  जापान
कैंसर थेरपी की खोज हेतु
4.       
शांति नोबेल पुरस्‍कार 2018 
·       डेनिस मुकवेगे - कॉन्गो
·       नादिया मुराद- इराक
यौन हिंसा की रोकथाम के प्रयास के लिए
5.       
अर्थशास्‍त्र नोबेल  पुरस्‍कार 2018

  • अमेरिकी अर्थशास्‍त्री विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर
आर्थिक मॉडलिंग और जलवायु परिवर्तन में उनके काम के लिए 
6.       
साहित्‍य नोबेल पुरस्‍कार-2018
इस वर्ष नहीं दिया जाएगा 

15 Latest Current AffairsQuestions and answer 16-20 September 2018

 यदि  Current  affairs Questions  पसंद आया  हो तो शेयर करें, लाइक करें तथा बेवसाइट से जुड़े रहने  के लिए  Follow  जरूर करें  

Post a Comment

0 Comments