Nobel Prize Winner 2019 in Chemistry

Nobel Prize winners 2019 in chemistry: Nobel prize winners 2019 nobel prize winners, nobel prize winners 2019, nobel prize winners chemistry, nobel prize winners in chemistry, nobel prize winner chemistry, nobel prize winner in chemistry, nobel prize winner in chemistry 2019 के इस भाग में gkforyou.com अपने पाठको के लिए रसायन नोबेल पुरस्‍कार 2019 के विजेता व नोबले रसायन पुरस्‍कार से संबंधित अति महत्‍वपूर्ण तथ्‍यों को एकत्रित कर आपके समक्ष प्रकाशित कर रहा है जोकि आगामी परीक्षाओं के लिए काफी सहायक होगा:

1. वर्ष 2019 का रसायन नोबेल पुरस्‍कार इनमें से किस वैज्ञानिक को नहीं दिया गया है : 
a. जॉन वी. गुडइनफ 
b. ओल्गा तोकारजुक 
c. स्टैनली विटिंघम 
d. अकीरा योशिनो 


उत्तर-b. ओल्गा तोकारजुक

·वर्ष 2019 का नोबेल रसायन पुरस्कार अमेरिका के जॉन वी. गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टैनली विटिंघम और जापान के अकीरा योशिनो को सम्‍मानित किया गया है । इन तीनों वैज्ञानिकों को लीथियम आयन बैटरी के विकास में अहम भूमिका के लिए चुना गया है। इनके प्रयास से लीथियम आयन बैटरी की क्षमता दोगुनी हुई। अधिक उपयोगी होने से आज यह बैटरी मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में इस्तेमाल हो रही है। 

·97 साल के जॉन वी. गुडइनफ रसायन के लिए नोबेल पुरस्‍कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज विजेता बन गए । वह सभी नोबेल पुरस्कार श्रेणियों में सम्मानित होने वाले सबसे बुजुर्ग नोबेल पुरस्‍कार विजेता हैं । उनसे पहले पिछले वर्ष 96 साल के आर्थर अश्किन को नोबेल पुरस्‍कार मिला था। 



रसायन  नोबेल पुरस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:


·1901 लेकर 2019 तक रसायन में कुल 111 पुरस्कार दिए गए। इनमें 188 लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। 


·रसायन के लिए 1916, 1917, 1919, 1924, 1933,1940, 1941 और 1942 में इस पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई। 

·वर्ष 2019 तक रसायन का नोबेल कुल पांच महिलाओं को दिया गया। जिसमें सबसे पहले मैडम मैरी क्यूरी को 1911 में यह पुरस्कार दिया गया था । मैडम मैरी क्यूरी को वर्ष 1903 में भौतिकी का भी नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है । 

·रसायन के लिए सबसे युवा पुरस्कार विजेता फ्रेडरिक जोलियट (35) थे, उन्होंने 1935 में अपनी पत्नी इरीन जोलियट क्यूरी के साथ यह पुरस्कार दिया गया था। 

·97 साल के जॉन वी. गुडइनफ रसायन के लिए नोबेल पुरस्‍कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज विजेता हैं । वह सभी नोबेल पुरस्कार श्रेणियों में सम्मानित होने वाले सबसे बुजुर्ग नोबेल पुरस्‍कार विजेता हैं । इन्‍हें ब्रिटेन के स्टैनली विटिंघम और जापान के अकीरा योशि के साथ लीथियम आयन बैटरी के विकास में अहम भूमिका लिए वर्ष 2019 का नोबेल रसायण पुरस्कार दिया गया ।  उनसे पहले पिछले वर्ष 96 साल के आर्थर अश्किन को नोबेल पुरस्‍कार मिला था। 

·ब्रिटिश वैज्ञानिक फ्रेडरिक सेंगर को रसायन के लिए दो बार (1958 और 1980) नोबेल से सम्मानित किया गया हैं । 


·हंस वॉन यूलर-चेलपिन को 1929 में रसायन विज्ञान में तथा उनके पुत्र उल्फ वॉन यूलर को फिजियोलॉजी या मेडिसिन 1970 में नोबेल पुरस्कार दिया गया । 

·आर्थर कोर्नबर्ग को 1959 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में तथा उनके पुत्र रोजर डी कोर्नबर्ग को वर्ष 2006 में  रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार दिया गया । 

·लिनुस पॉलिंग एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें दो अनशेयर्ड नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं। वर्ष 1954 में रसायण में तथा 1962 में शांति का नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है । 



क्‍यूरी परिवार सबसे सफल "नोबेल पुरस्कार परिवार" थे। 

·वर्ष 1903 में भौतिकी में मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी को नोबेल पुरस्कार दिया गया । वर्ष 2011 में दूसरी बार मैरी क्‍यूरी को रसायण नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था । 

·मैरी क्‍यूरी और पियरे क्यूरी की सबसे बड़ी बेटी, इरने जोलियोट-क्यूरी को उनके पति, फ्रैडरिक जूलियट के साथ, रसायन विज्ञान में 1935 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

·मैरी क्‍यूरी और पियरे क्यूरी की छोटी बेटी ईव क्यूरी ने 1965 में यूनिसेफ की ओर से नोबेल शांति पुरस्कार स्वीकार किया था । ईव क्‍यूरी ने यूनिसेफ के लिए काम की तथा उसने हेनरी आर लाबौसी से शादी की थी। 

Most Important current Affairs:





Most Important GK Questions in hindi:


Post a Comment

0 Comments