Latest Current Affairs questions 11-13 July 2018

Latest Current Affairs questions 11-13 July 2018: gkforyou.com द्वारा संचालित करेंट अफेसर्य सेक्‍शन में प्रतिदिन देश-विदेश में हो रही समसामयिक घटनाओं जैसे Science & Technology, Sports, Reward, National & international, economics, Appointments  इत्‍यादि से संबंधित current affairs questions, current affairs quiz को शामिल किया जाता है जोकि आगामी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्‍वपूर्ण व उपयोगी हो

latest-current-affairs-questions
Current affairs July 2018

Latest Current Affairs questions : 11th July  to 13th July 2018

1.   हाल ही में विश्‍व कप (अंडर-20 चैंपियनशिप) में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट कौन बन गयी है :

·    फिनलैंड के टेम्पेरे में आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप के राटिना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में 51.46 सेकेंड का समय लेते हुए हिमा दास ने गोल्ड मेडल हासिल की ।

·    इस जीत के साथ हिमा दास विश्‍व स्तर (सभी आयु वर्गो में) पर गोल्‍ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं ।

·   हिमा के अलावा जूनियर विश्व चैंपियनशिप में सीमा पूनिया ने 2002 में डिस्कस थ्रो में कांस्य और नवदीप कौर ढिल्लन ने 2014 में डिस्कस थ्रो में ही कांस्य पदक जीता था ।

2.      हाल ही में विश्‍व  मामलों के भारतीय परिषद  (ICWA) के प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है :


·     विश्‍व  मामलों के भारतीय परिषद के अध्‍यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने  टीसीए राघवन को ICWA (Indian Council of World Affairs) के महानिदेशक नियुक्त किया है ।

·       विश्‍व  मामलों  के भारतीय परिषद  के प्रथम  महानिदेशक  पी.एस. राय (सितंबर 2001से दिसंबर 20032)  थे

·    विश्व मामलों की भारतीय परिषद (ICWA) की स्थापना वर्ष 1943 में भारतीय विद्वानों के समूह के साथ एक थिंक टैंक के रूप में की गई थी । संसद के एक अधिनियम द्वारा, इसे 2001 में राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित कर दी गई ।

·       भारत के उपराष्ट्रपति आईसीडब्ल्यूए के अध्‍यक्ष होते हैं, जबकि विदेश मंत्री इसके उपाध्यक्ष हैं ।

·     यह सप्रू हाउस में स्थित है, इसका नाम सर तेज बहादुर सप्रू से लिया गया है, जो परिषद के संस्थापक अध्यक्ष भी थे ।

3.      हाल ही किस राज्‍य ने यहूदियों को अल्‍पसंख्‍यक का दर्जा दिया है :

·       गुजरात सरकार ने यहूदी समुदाय को धार्मिक अलपसंख्‍यक  का दर्जा दिया है ।


4.       ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स की सूची में भारत का स्‍थान  दिया गया  है :

·       ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) की सूची में भारत को 57वें पायदान पर रखा गया  है । विगत वर्ष भारत 60वें  नंबर पर  था ।GII ने 80 मानकों पर 126 अर्थव्यवस्थाओं की रैंकिंग की है।

·       वर्ष 2018  की  ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) की सूची में पहला स्‍थान  स्‍वीटजरलैंड, दूसरा स्‍थान नीदरलैंड  व तीसरा स्‍थान  स्‍वीडेन को  मिला है ।

·  ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स की सूची कॉर्नेल यूनिवसिटी और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization) एवं  अन्‍य संगठनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ, विश्व बैंक और विश्व आर्थिक मंच सहित कई स्रोतों से प्राप्त व्यक्तिपरक और वस्‍तुनिष्‍टडेटा दोनों के आधार प्रतिवर्ष जारी करता है ।
·      यह इंडेक्स 2007 में आईएनसीएड और वर्ल्ड बिजनेस द्वारा शुरू किया गया था ।


5.     हाल  ही  भारत सरकार की किस  मंत्रालय द्वारा जल बचाओ - वीडियो बनाओ - पुरस्‍कार पाओ’ प्रतियोगिता शुरूआत की गयी  है :

·      जल संरक्षण तथा जल प्रबंधन संबंधी महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर भारतीय नागरिकों को शामिल करने के लिए जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने एक वीडियो प्रतियोगिता ‘जल बचाओ - वीडियो बनाओ - पुरस्‍कार पाओ’ प्रतियोगिता शुरु की है।

महत्‍वपूर्ण संबंधित बिंदू :

·    कोई भी नागरिक जल संरक्षण सम्बंधित गतिविधियों का वीडियो बना कर 25,000/- रूपए तक का इनाम जीत सकता है

·       इस पाक्षिक प्रतियोगिता को 10 जुलाई, 2018 को mygov.in के माध्‍यम से शुरु किया गया है, तथा यह 4 नवम्‍बर, 2018 तक जारी रहेगी। प्रत्येक पखवाड़े में तीन विजेताओं को चुना जाएगा।

·     प्रतियोगिता में, कोई भी भारतीय नागरिक अपनी वीडियो प्रविष्‍टि को यू-ट्यूब (You Tube) पर अपलोड कर सकता है तथा माई जीओवी प्रतियोगिता पृष्‍ठ www.mygov.in के वीडियो लिंक सेक्शन पर सार्वजनिक रुप से उपलब्ध लिंक के माध्यम से भाग ले सकता है।

·   प्रविष्टियों को सृजनात्‍मकता, मौलिकता, संरचना, तकनीकी उत्‍कृष्‍टता, कलात्‍मक योग्‍यता, वीडियो की गुणवत्ता, विषय और प्रभाव के आधार पर आंकलन किया जाएगा। प्रथम, दूसरे और तीसरे स्‍थानों के लिए क्रमश: 25000/- रु., 15000/-रु., और 10000/- रु. की पुरस्‍कार राशि दी जाएगी ।  

·    जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत के लोगों से जल संरक्षण, जल उपयोग के सर्वोत्तम उपयोग तथा देश के विभिन्‍न भागों में जल संसाधन, विकास और प्रबंधन से संबंधित क्षेत्रों में हुए प्रयासों, महत्वपूर्ण योगदानों तथा बेहतर पद्धतियों को दर्शाती हुई वीडियो को अपलोड करने की अपील की है। मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण से संबंधित विज्ञापन/कमर्शियल भी आमंत्रित किए गए हैं। वीडियो की अवधि कम से कम दो मिनट से अधिकतम 10 मिनट तक का होना चाहिए। वीडियो हिंदी, अंग्रेजी या किसी अन्‍य क्षेत्रीय भाषा में भेजी जा सकती है और इन प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में शामिल करते समय, इंडियन कॉपीराईट अधिनियम,1957 या किसी तृतीय पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों के किसी प्रावधान का हनन नहीं होना चाहिए ।

6.      विश्‍व  बैंक 2017 के  अपडेटेड आंकड़े के अनुसार विश्‍व की सबसे बड़ी छठवा अर्थव्‍यवस्‍था  वाला देश  है :

·     विश्‍व  बैंक 2017 के  अपडेटेड आंकड़े के  अनुसार फ्रांस को पछारते हुए  भारत विश्‍व की  सबसे बड़ी छठवा अर्थव्‍यवस्‍था  वाला देश बन गया  है ।

महत्‍वपूर्ण संबंधित बिंदू :

·     इस रिपोर्ट में सबसे आगे अमेरिका की  अर्थव्‍यवस्था है, दूसरा  चीन उसके बाद जापान, जर्मनी और ब्र‍िटेन की अर्थव्यवस्था है ।

·       विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2017 के अंत तक भारत की अर्थव्यवस्था 2.597 खरब डॉलर की थी. इसी दौरान फ्रांस की इकोनॉमी 2.582 खबर डॉलर के बराबर थी.

·       अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, इस साल भारत की ग्रोथ 7.4 फीसदी रह सकती है और कर सुधार एवं घरेलू खर्चे के चलते 2019 में भारत की विकास दर 7.8 फीसदी पहुंच सकती है। वहीं, दुनिया की औसत विकास दर के 3.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।

7.     हाल  ही  केंद्र सरकार ने  इंटरनेट की आजादी से  संबंधित किस  सेवा को प्रारंभ करने के  लिए  सरकार ने  मंजूरी प्रदान की  है :

·       दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट की आजादी के लिए नेट न्यूट्रैलिटी की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान की  गई  है । इसके तहत  इंटनरेट पर किसी भी सर्विस के लिए इन्टरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा एक ही शुल्क लिया जाएगा ।

नेट न्यूट्रैलिटी क्‍या  है:

·     नेट न्यूट्रैलिटी अर्थात नेट तटस्थता या इन्टरनेट तटस्थता, नेटवर्क तटस्थता अथवा नेट समानता भी कहा जाता है । इस  सिद्धान्त के तहत इन्टरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों और सरकारों को इन्टरनेट के डाटा को सामान मानना चाहिए और इन कंपनियों को अलग अलग डाटा के लिए अलग-अलग कीमतें नहीं लेनी चाहिए, चाहे वो डाटा भिन्न वेबसाइटों पर विजिट करने के लिए हो अथवा  फिर अन्य सेवाओं के लिए । संचार की तरकीब के आधार पर कोई भेदभावपूर्ण रवैया न हो या कोई अलग प्रभार न लगाया जाए ।

यह शब्द वर्ष 2003 ई. में  कोलंबिया विश्वविद्यालय के मीडिया विधि के प्राध्यापक टिम वू प्रथम बार उपयोग किया गया था ।


8.      भारत की  पहली इंटरनेट टेलीफोनी सेवा  किस दूरसंचार  कंपनी द्वारा शुरू की  गई  है :

·    भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा  भारत की पहली इंटरनेट टेलीफोनी सेवा 'विंग' की  शुरूआत की  गई  है । इस  सेवा के  द्वारा  ग्राहकों को भारत और विदेशों में कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से फोन करने और रिसीव करने की सुविधा होगी ।

·    इंटरनेट टेलीफोनी सेवा 25 जुलाई से शुरू हो रही है । इस  सेवा को  पाने के लिए  ग्राहक को   1,099 रुपये का वार्षिक शुल्क देना होगा, उसके बाद वह बीएसएनएल या किसी अन्य कंपनी के वाई-फाई से देशभर में असीमित कॉल कर सकेंगे ।

9.   हाल ही जारी रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर पर विश्व में सबसे ज्यादा किस महिला नेता को फॉलो किया जाता है :

·     1.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर के साथ भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ना सिर्फ दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला विश्व नेता हैं, बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जानेवाली विदेश मंत्री भी हैं ।

·       ग्लोबल कम्युनिकेशन एजेंसी बीसीडब्ल्यू की 2018 'ट्विप्लोमेसी' अध्ययन के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो (पांच करोड़ 20 लाख से ज्यादा)  किए जाने वाले विश्वनेता हैं जबकि पोप फ्रांसिस दूसरे स्थान पर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4.2 करोड़ फॉलोअर के साथ  तीसरे स्थान पर हैं ।

मुझे आशा है की आपको  Latest Current Affairs questions पसंद आया होगा, तो ऐसे ही Current affairs questions, GK quiz, Reasoning test and Math test के लिए Follow करें ! 

Post a Comment

0 Comments