Online Reasoning Test II Online Math Test II Part-11 II

Online Reasoning Test में आपका  स्वागत है। यह Online Reasoning Test Series के इस सेक्शन  द्वारा  Online Reasoning Test Online Math Test  में  भाग  लेकर   Reasoning and Math  में  अपने को अभ्यस्त  कर स्वयं  को परख  सकते  है.  

Reasoning and Math Test-11


इस Online Reasoning Test का  उत्तर  सभी  प्रश्नो  के  बाद हलसहित  दिया गया है :  

1. निम्‍न शब्‍दों का एक समूह दिया गया है , जिसमें तीन किसी प्रकार से एक समान है जबकि एक भिन्‍न है, तो भिन्‍न ज्ञात कीजिए : 
a. बैंगन
b. भिंडी
c. आलु
d. गोभी

2. सुभाष लड़कों की एक पंक्ति में बायें से आठवें स्‍थान पर खड़ा है, वह अपने बायीं ओर और तीन लड़कों को छोड़ते हुए दायीं ओर अपनी स्थिति बदलता है और अपनी स्थित बदलता है और दायेंसे 10वां स्‍थान प्राप्‍त करता है, तो उस पंक्ति में कुल कितने लड़के थे । 
a. 18
b. 20
c. 19
d. 21


3. दिए गए प्रतिक्रिया से रिक्‍त स्‍थान के संख्‍या का पता लगाएं :
     4, 16, 64, ?

a. 16
b. 52
c. 112
d. 256

4. √0.0169 X B = 1.3 है तो B का मान बताएं :
a. 100
b. 10
c. 1000
d. इनमें से कोई नहीं

5. एक महिला की ओर इशारा करते हुए अभिजीत ने कहा उसकी पोती मेरे भाई की एक मात्र पुत्री है तो महिला का अभिजीत से क्‍या संबंध है: 
a. बहन
b. दादी
c. सांस
d. मां

6. Man : Biography : : Nation: ? 
a. Leader
b. People
c. Geography
d. History

7. एक बस का वेग 72 कि.मी. प्रति घंटा है तो 5 सिंकेंड में बस द्वारा तय की दूरी क्‍या है :
a. 50 मी.
b. 74.5 मी.
c. 100 मी.
d. 60 मी.

8. यदि एक छात्र 24 मिनट में 15 पृष्‍ठों को पढ़ सकता है, तो 60 पृष्‍ठों की एक पुस्‍तक को पढ़ने में वह कितना समय लगाएगा : 
a. 85 मिनट
b. 1 घंटा 24 मिनट
c. 90 मिनट
d. 1 घंटा 36 मिनट

9. समीर और आनंद के वर्तमान उम्रों का अनुपात क्रमश: 5:4 है, तो 3 वर्ष के बाद उनकी उम्र क्रमश:11:9 हो जाएगी ।आनंद की वर्तमान उम्र क्‍या होगा : 
a. 24
b. 27
c. 40
d. पता नहीं चल सकता

10. 855 उम्‍मीदवार एक जॉब के लिए आवेदन करते हैं, जिसमें से 80 प्रतिशत उम्‍मीदवार निरस्‍त कर दिए जाते हैं तो जॉब के लिए कितने उम्‍मीदवार चयनित हुए थे : 
a. 151
b. 676
c. 684
d. 171


उत्‍तर:

1. का उत्‍तर : C

2. का उत्‍तर : D

हल:

बायीं ओर से आठवीं = 8 + 3 के बाद स्थित बदलता है अर्थात बायीं ओर से 12 वीं स्‍थान

तो पंक्ति में कुल कितने लड़कों की संख्‍या : 12 + 10 – 1= 21

3. का उत्‍तर : D 

4. का उत्‍तर : B

हल:

√0.0169 = .13

.13*B= 1.3

B= 1.3/.13 = 10

5. का उत्‍तर : D

6. का उत्‍तर : D

7. का उत्‍तर : C

हल :

बस का वेग = 72 X5/18

(m/s में बदलने के लिए 5/18 से गुणा व कि.मी./घंटा में बदलने के लिए 18/5 से गुणा करते हैं )

= 20 m/s

दूरी= 20*5 = 100 मी.

8. का उत्‍तर : D

हल :


जब इस प्रकार के प्रश्‍न हो तो निम्‍न पैटर्न के अनुसार हल कर सकते हैं :

15/24 = 60/t

t= (60 X 24)/15

9. का उत्‍तर : A 

हल: 

समीर की आयु 5x
आनंद की आयु 4x

प्रश्‍नानुसार:

5x+3/4x+3=11/9

45x+27 = 44x+33

45x-44x = 33-27

x= 6

आनंद की आयु = 4 X 6 = 24 वर्ष 

10. का उत्‍तर : D

हल:
चयनित उम्‍मीदवार की % = 100-80

= 20%

तो चयनित उम्‍मीदवार = 855 X 20% = 171

Post a Comment

0 Comments