भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी indian constitution quiz in hindi

भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी indian constitution quiz in hindi: आज gkforyou.com अपने पाठको के लिए indian constitution quiz को संकलित कर आपके समक्ष प्रस्‍तुत कर रहा है । इस indian constitution quiz in hindi  में कुल 22 प्रश्‍नों को शामिल किया गया है । मैं आशा करता हूं  कि indian constitution से related quiz questions आपके आगामी परीक्षाओं के सहायक सिद्ध होगा।



भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी indian constitution quiz in hindi


indian constitution quiz in hindi


1. रेगुलेटिंग ऐक्‍ट पारित किया गया:
a. 1773 ई.
b. 1771 ई.
c. 1785 ई.
d. 1793 ई.

उत्‍तर- a. 1773 ई.

2. बी. आर. अंबेडकर और महात्‍मा गांधीके मध्‍य सन् 1932 ई. में हस्‍ताक्षरित पूना समझौते में प्रावधान था: 
a. भारत के लिए डोमिनियन स्थिति बनाए जाने का
b. मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का
c. हरिजनों के लिए पृथक् निर्वाचन क्षेत्र का
d. हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्‍त निर्वाचन क्षेत्र का

उत्‍तर- d. हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्‍त निर्वाचन क्षेत्र का  

3. निम्‍नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्‍यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई:
a. चार्टर एक्‍ट-1833
b. भारतीय परिषद् अधिनियम-1861
c. भारतीय परिषद् अधिनियम-1892
d. भारतीय परिषद् अधिनियम-1909
उत्‍तर- b. भारतीय परिषद् अधिनियम-1861


4. भारत के गवर्नर जनरल को किस ऐक्‍ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णय को अस्‍वीकार करने का अधिकार मिला:
a. 1773 का रेगुलेटिंग ऐक्‍ट
b. 1784 का पिट  इंडिया ऐक्‍ट
c. 1786 का एमेण्‍डमेंट ऐक्‍ट
d. 1813 का चार्टर ऐक्‍ट
उत्‍तर- c. 1786 का एमेण्‍डमेंट ऐक्‍ट

5. महारानी विक्‍टोरिया को भारत की साम्राज्ञी कब नियुक्‍त किया गया:
a. 1885 ई.
b. 1875 ई.
c. 1876 ई.
d. 1858 ई.

उत्‍तर c. 1876 ई.

6. मिंटो-मार्ले सुधार का उद्देश्‍य क्‍या था: 
a. पृथक निर्वाचन प्रणाली
b. भारतीयों  की भागीदारी  बढ़ाना
c. युद्ध में सहयोग  हेतु  तैयार करना
d. पूर्ण स्‍वतंत्रता देना
उत्‍तर- a. पृथक निर्वाचन प्रणाली

7. मार्ले-मिंटो सुधार बिल किस वर्ष पारित किया गया: 
a. 1905 ई.
b. 1909 ई.
c. 1911 ई.
d. 1920 ई.
उत्‍तर- b. 1909 ई.

8. मुसलमानों के लिए अतिरिक्‍त निर्वाचक मंडल प्रारंभ में किसके द्वारा लाया गया था: 
a. क्रिप्‍स मिशन, 1942
b. मार्ले मिंटो सुधार, 1909
c. मान्‍टेग्‍यू चेम्‍सफोर्ड सुधार, 1919
d. भारत सरकार अधिनियम, 1935
उत्‍तर- b. मार्ले मिंटो सुधार, 1909

9. 1909 के इंडियन कौंसिल ऐक्‍ट में किस बात की व्‍यवस्‍था की गई थी: 
a. द्वैध शासन प्रणाली
b. सामप्रदायिक प्रतिनिधित्‍व
c. संघीय व्‍यवस्‍था
d. प्रांतीय व्‍यवस्‍था
उत्‍तर- b. सामप्रदायिक प्रतिनिधित्‍व

10. मांटेग्‍यू-चेम्‍सफोर्ड सुधार में प्रावधानों का सार था: 
a. राज्‍यों की स्‍वायत्‍ता
b. प्रांतो में दोहरा शासन
c. हिंदू  मुस्लिम हेतु अलग अलग निर्वाचन व्‍यवस्‍था
d. राज्‍यपालों को वीटो शक्ति
उत्‍तर- b. प्रांतो में दोहरा शासन

11. 1946 का कैबिनेट मिशन तीन मंत्रियों से गठित था । निम्‍नलिखित में से कौन इसका सदस्‍य नहीं था: 
a. लॉर्ड पैथिक लारेंस
b. ए.वी. अलेक्‍जेंडर
c. सर स्‍टैफर्ड क्रिप्‍स
d. लॉर्ड एमरी
उत्‍तर- d. लॉर्ड एमरी

12. कैबिनेट मिशन योजना के विषय में कौन-सा सही नहीं है: 
a. प्रांतीय समूहीकरण
b. भारतीय सदस्‍यों वाला अंतरिम मंत्रिमंडल
c. पाकिस्‍तान की स्‍वीकृति
d. संविधान निर्माण का अधिकार
उत्‍तर- c. पाकिस्‍तान की स्‍वीकृति

13. भारत  का संविधान लागू होने  तक स्‍वतंत्रता के पश्‍चात् इसका  शासन किसके  अंतर्गत चलाया गया था: 
a. भारतीय नेताओं के परामर्श से बने कानून द्वारा
b. इंग्‍लैंड के संविधान के अनुसार
c. 1935 के भारत सरकार अधिनियम के अनुसार
d. उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्‍तर- c. 1935 के भारत सरकार अधिनियम के अनुसार

14. भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्‍ता सौंपने की योजना निम्‍न में से किस नाम से जानी गयी : 
a. डूरंड योजना
b. मिंटो-मार्ले सुधार
c. माउंटबेटन योजना
d. वेबेल योजना
उत्‍तर- c. माउंटबेटन योजना

15. कौन सुमेलित नहीं है: 
a. मार्लें मिंटो सुधार – साम्‍प्रदायिक प्रतिनिधित्‍व
b. भारत सरकार अधिनियम 1935 – स्‍वशासन
c. कैबिनेट मिशन – संविधान सभा का गठन
d. साइमन कमीशन – भारत विभाजन
उत्‍तर- d. साइमन कमीशन – भारत विभाजन

16. अखिल भारतीय महासंघ स्‍थापित करने का प्रावधान शामिल किया गया था: 
a. भारत सरकार अधिनियम, 1935
b. अगस्‍त प्रस्‍ताव, 1940
c. भारत सरकार अधिनियम, 1919
d. कैबिनेट मिशन प्रस्‍ताव, 1946
उत्‍तर- a. भारत सरकार अधिनियम, 1935

17. निम्‍नलिखित में से किस अधिनियम ने केंद्र में द्वैध शासन प्रणाली को स्‍थापित  किया:
a. भारत सरकार अधिनियम, 1935
b. अगस्‍त प्रस्‍ताव, 1940
c. भारत सरकार अधिनियम, 1919
d. कैबिनेट मिशन प्रस्‍ताव, 1946
उत्‍तर- c. भारत सरकार अधिनियम, 1919

18. संघीय प्रणाली का पहला प्रयास भारत सरकार अधिनियम द्वारा किया गया था: 
a. 1909
b. 1919
c. 1935
d. इनमें से कोई नहीं
उत्‍तर- c. 1935

19. किस अधिनियम की प्रमुख विशेषता प्रांतीय स्‍वायता थी: 
a. 1935 ई.
b. 1919 ई.
c. 1904 ई.
d. 1858 ई.
उत्‍तर- a. 1935 ई.

20. भारत में सचिव का पद किसके द्वारा निर्मित किया गया था: 
a. मार्ले-मिंटो सुधार, 1909
b. भारत सरकार अधिनियम, 1858
c. भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
d. मोण्‍टेग्‍यू – चेम्‍सफोर्ड सुधार

उत्‍तर- b. भारत सरकार अधिनियम, 1858

21. किस भारत सरकार अधिनियम के तहत पहली बार विधायिका में कुछ निर्वाचित प्रतिनिधित्‍व की मंजूरी दी थी:
a. भारत सरकार अधिनियम, 1858
b. भारत सरकार अधिनियम, 1909
c. भारत सरकार अधिनियम, 1919
d. भारत सरकार अधिनियम, 1935

उत्‍तर- b. भारत सरकार अधिनियम, 1909

22. भारत शासन अधिनियम, 1935 द्वारा स्‍थापित संघ में अवशिष्‍ट शक्तियां किसे दी गई थी: 
a. संघीय विधान मंडल  को
b. गवर्नर जनरल को
c. प्रांतीय विधान मंडल को
d. प्रांतीय राज्‍यपालों  को

उत्‍तर- b. गवर्नर जनरल को


 Most Important GK Questions in hindi



Website से जुड़े रहने के लिए Follow करें । 
Facebook Page:  Please Like here
Facebook GroupClick here

Post a Comment

0 Comments